पटना :आज युवा राजद1 द्वारा सृजन घोटाला के विरोध में नीतीश कुमार और सुशील मोदी के इस्तीफा की मांग और सृजन घोटाला की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के न्यायाधीश के निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर गर्दनीबाग पटना में एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। महाधरना की अध्यक्षता पटना युवा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार चन्द्रवंशी और संचालन युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो0 कारी सोहैब ने कहा कि नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी को सृजन घोटाला में नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए और केन्द्र सरकार को सृजन घोटाला की हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के निगरानी में सीबीआई जांच कराना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और घोटाले में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई हो सके। यह आन्दोलन और तेज होगा जब तक नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।

सुशील कुमार मोदी खुद मान रहे हैं कि मेरे वित्तमंत्री रहते मेरी बहन रेखा मोदी की सृजन घोटाले में भागीदारी रही। ये खुद इसमें शामिल हैं और नीतीश जी को हिस्सा देते हैं।

राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव ने कहा कि सृजन घोटाला नीतीश कुमार के संरक्षण में हुआ है और उस सरकार में वितीय मंत्री सुशील कुमार मोदी को रहते हुए उनके सहमति से इतना बड़ा घोटाला हुआ है। युवा राजद धरना के माध्यम से सीबीआई से मांग करते हैं कि सृजन घोटाला सीधे तौर पर नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी संलिप्त हैं। इसलिए दोनों पर अविलंब एफआईआर दर्ज किया जाय। इस महाघोटाला में सभी घोटाला को पीछे छोड़ दिया है। इस घोटाले में सभी विभागों के सृजन के माध्यम से पैसे की महालूट हुई है। इसलिए नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी को अविलंब नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने कहा कि सृजन घोटाले के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में युवा राजद द्वारा धरना दिया गया और धरना ऐतिहासिक रहा। दूसरे चरण में युवा राजद 16 सितम्बर को गर्दनीबाग पटना में एकदिवसीय उपवास पर बैठेगी।

धरना को संबोधित करने वालों में विधायक रेखा पासवान, पूर्व विधायक उदय मांझी, देवमुनी सिंह यादव, प्रदेश महासचिव संजय यादव, युवा राजद के प्रभात रंजन, मुकेश यादव, मो0 इकबाल अहमद, दिनेश पासवान, ऋषि यादव, छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव, महिला राजद के प्रदेश अध्यक्ष आभा लता, बिमलेश यादव, रामराज कुमार, विकास श्रीवास्तव, मो0 इम्तियाज अहमद, अशोक यादव, फुदेना रविदास, धर्मपाल सिंह यादव, सत्येन्द्र पासवान, रवि कुमार, दिलीप कुमार, मो0 फरजान, शेखर यादव, रंधीर यादव, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, प्रतिमा सिंह, निर्भय अम्बेदकर, पृथ्वीराज चैहान, सुरेन्द्र मुखिया, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, नंद किशोर राम आदि शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *