नवगछिया :- नवगछिया पुलिस जिला में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर टैम्पू पलटने से तीन लोग घायल हो गए. जिसमें की दो पुरुष और एक महिला है घायलों में पहला घटना परवत्ता थाना अंतर्गत के विक्रमशिला पहुंच पथ के गरैया और खगड़ा चौक के बीच में भागलपुर के बरारी से आ रहे थे कि ओटो टैम्पू अनियंत्रित होकर पलट गई.
Total Downloads: 70
जिसमें की भागलपुर जिला के बरारी थाना क्षेत्र के मीरसाहब टोला निवासी मो औरंगजेब जो की खरीक थाना क्षेत्र के चौरह जा रहा था वहीं 25 वर्षीय हेमंत कुमार भी बरारी से ओटो टैम्पू पलटने से घायल हो गया था.

दूसरी घटना रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर शिवालय चौक के एनएच 31 रोड पर रंगरा के तरफ से आ रहे ओटो टैम्पू अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें की प्राथमिक विद्यालय मदरौनी एनएच 31 स्थित विद्यालय में कार्यरत शिक्षका लीना भगत टैम्पू से नवगछिया घर आ रही थी. इसी क्रम में टैम्पू पलट गई. जिसमें की घायल हो गए.

