पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2017 के आवेदन पत्र में सुधार गुरुवार से 20 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि आवेदन में त्रुटि वाले अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 380
इसके बाद किसी भी तरह की त्रुटि रहने पर संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन रद कर दिया जाएगा। 68 अभ्यर्थियों के हस्तारक्षर, 805 के शैक्षणिक क्वालिफिकेशन, 47 के फोटोग्राफ, 1094 के ट्रेनिंग क्लालिफिेशन, 2046 के फाइनल इयर ट्रेनिंग के लेटर और 455 के फीस में त्रुटि है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

