थानेदारों को किया गया सचेत, नहीं मानने पर की जाएगी कार्रवाई

हर महीने थाने में होगी लोकसंवाद गोष्ठी

नवगछिया :  नवगछिया पेट्रोल पंप कर्मी से 5 लाख की लूट को लेकर नवगछिया पहुंचे भागलपुर जॉन डीआईजी विकास वैभव ने पेट्रोल पम्प कर्मी को बुलाकर पूछताछ की. इस दौरान उन्होंने सभी थानेदारों के साथ बैठक भी की. मंगलवार को डीआईजी विकास वैभव नवगछिया एसपी कार्यालय पहुंचे थे. जहां उन्हें सलामी भी दी गई.  थाना प्रभारी के बैठक के बाद डीआईजी ने बताया कि नवगछिया में हुई लूट की घटना चिंतनीय है, ऐसी घटना नवगछिया में बहुत दिनों के बाद हुई है. पहले भी उसी पेट्रोल पंप के मालिक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इसकी समीक्षा के लिए एसपी को कहा गया है,

जिसकी रिपोर्ट मुझे देते रहेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि  पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में नवगछिया में बढ़ते अपराध पर भी समीक्षा की गई. इसके अलावा उन्होंने सभी थानेदारों को विशेष दिशा निर्देश दिया. साथ ही कहा गया दिए गए निर्देश  में कुछ भी कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ल. सभी थानेदारों को निष्पक्ष रुप से काम करने व अवैध वसूली रोकने पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि वसूली करते पकड़े गए तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं उन्होंने नवगछिया में बढ़ते अपराध को लेकर समीक्षा की और कहा कि जल्दी उचित उपाय किए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी थानेदार अगर सही रूप से काम करेंगे तो किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी. अगर थानेदार कानून के अंदर रह कर काम करें तो थाने में मामले भी कम दर्ज होंगे. नवगछिया में पुलिस बल की कमी की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस दिशा में भी काम किया जाएगा. साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन में बैरक नहीं होने की बात कही जिसे जल्द से जल्द बनवाकर पुलिस लाइन को चालू करवाया जाएगा. वही खरीक थाना प्रभारी व बीहपुर थाना प्रभारी की शिकायतों पर नवगछिया एसपी को समीक्षा करने को कहा गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी. डीआईजी विकास वैभव ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय बना रहे इसको लेकर हर महीने के पहले शनिवार में लोकसंवाद गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा. जो संध्या शाम के 4:00 बजे से 5:00 बजे के बीच थानाद्यक्ष की अद्यक्षता में आयोजित की जाएगी. विभिन्न थाना अंतर्गत लगने वाले संवाद बैठक में जगह निर्धारित की गई है. जिसमें आदर्श थाना नवगछिया का संवाद तेतरी दुर्गा मंदिर, भवानीपुर ओपी की बैठक पंचमुखी हनुमान मंदिर,  रंगरा ओपी की बैठक रंगरा मध्य विद्यालय, कदवा थाना की बैठक खैरपुर मध्य विद्यालय, गोपालपुर थाना की बैठक  उच्च विद्यालय, इस्माइलपुर थाना की बैठक चंडी स्थान इस्माइलपुर, ढोलबज्जा थाना की बैठक ढोलबज्जा बाजार, परबत्ता थाना की बैठक साहू परबत्ता,  बिहपुर थाना की बैठक पंचायत भवन सोनवर्षा,  झंडापुर की बैठक  अलियाबाद, खरीक थाना की बैठक चैती दुर्गा स्थान और नवगछिया नदी थाना की बैठक कालुचक बिश्पुरिया में आयोजित की जाएगी. वहीं डीआईजी ने कहा कि समय-समय पर इन बैठकों में वह खुद उपस्थित रहेंगे. इस बैठक से लोगों के बीच पुलिस का भय मिटेगा और पुलिस व्यवस्था में मदद मिलेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *