बिना अनुमति वोटरों और समर्थकों के बीच किया जा रहा था भोज
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की प्राथमिकी
नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में अपने-अपने मतदाताओं को लुभाने व अपने प्रति वोट डालने की जद्दोजहद कर रहे हैं.
वही कुछ प्रत्याशी अपने वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन भी दे रहे हैं. गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब वार्ड नंबर 22 पहुंची तो वहां सुलेखा फूड नर्सरी परिसर में वार्ड 22 के प्रत्याशी अभिषेक कुमार रमन उर्फ़ टी एन यादव द्वारा बिना किसी अनुमति के मतदाताओं को रिझाने एवं प्रलोभन देने के लिए भोज का आयोजन किया गया था. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स अनि महेंद्र प्रसाद सिंह ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में अभिषेक रमन सहित समर्थक विजय यादव नर्सरी मालिक सदानंद मंडल और 20 से 25 अज्ञात समर्थकों पर मामला दर्ज किया गया है. मालूम हो कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर आचार्य संहिता का यह दूसरा मामला प्रकाश में आया है. पूर्व में नामांकन के दौरान वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी कैलाश सिंह पर नामांकन पर्चा भरने के दौरान उनके समर्थकों द्वारा घुड़सवारी दस्ता अनुमंडल परिसर में लाया गया था. जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी के आदेश पर अचार संगीता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. वही मालूम हो कि अचार संगीता का उल्लंघन ना हो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश भी दिया गया था. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा था कि प्रत्याशियों या उनके समर्थकों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उन्हे बख्शा नहीं जाएगा.


