image_291381

नवगछिया : परवत्ता थाना के जगतपुर गांव के पास एक ट्रेक्टर और स्कर्पियो के बीच टक्कर के बाद पाहुंची पुलिस ने स्कर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. मौके से ही पुलिस ने भागलपुर निवासी स्कर्पियो के चालक संजीव कुमार को परवत्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ब्लू रंग की स्कर्पियो जेएच 06 बी 6175  चालक ने पुलिस को बताया भागलपुर स्टेशन पर एक व्यक्ति ने स्कर्पियो भाड़े यह कहकर लिया कि कुछ कार्टून और बोरे से भरे सामान को लेकर सोनवर्षा जाना है. चालक ने पुलिस को बताया है कि 1400 में स्कर्पियो का भेद तय हुआ था. सामान लोड करके उक्त व्यक्ति ने कहा कि मैं बाइक से हूं मैं स्कर्पियो के आगे आगे बाइक से चलूंगा. चालक का कहना है जाह्वी चौक के कुछ दूर गाड़ी आगे बढ़ी ही थी कि एक ट्रैक्टर से टकरा गया. इसके बाद उक्त व्यक्ति वहां से फरार हो गया. जानकारी मिली है कि स्कर्पियो पर कई कार्टून और बोरे हैं जो देशी विदेशी शराब से भरे हैं. स्कर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद परवत्ता थानाध्यक्ष एके आजद ने सबसे पहले चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया था. फिर जब स्कर्पियो के सामान की जाँच किया तो सभी कार्टून में शराब पाया गया. परवत्ता थाना के थानेदार एके आजाद ने कहा कि शराब के बोतलों की गिनती की जा रही है, गिनती के बाद की कितनी शराब है इसका  पता लगाया जा सकता है. मामले में परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *