19-19 अंक पर बीएलएस और बीएन कॉलेज में टॉस, बीएलएस बना विजेता

नवगछिया। टीएमबीयू के तत्वावधान में बीएलएस कॉलेज नवगछिया में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘उत्कर्ष 2026’ का समापन शुक्रवार को उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हो गया। प्रतियोगिता में बीएलएस कॉलेज नवगछिया ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बीएन कॉलेज उपविजेता रहा।

जानकारी के अनुसार, बीएलएस कॉलेज और बीएन कॉलेज ने 8-8 इवेंट में भाग लिया था। दोनों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज के क्रेडिट प्वाइंट के आधार पर 19-19 अंक मिले। बराबरी की स्थिति बनने पर दोनों कॉलेजों के बीच टॉस कराया गया, जिसमें बीएलएस कॉलेज विजेता घोषित किया गया। वहीं मारवाड़ी कॉलेज तीसरे, एसएम कॉलेज चौथे और टीएनबी कॉलेज पांचवें स्थान पर रहा।

समापन समारोह में विजेता कॉलेजों और प्रतिभागियों को अतिथियों ने शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ज्यूरी मेंबर्स को भी सम्मानित किया गया। दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी डॉ. संजीव सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया।

कार्यक्रम के दौरान बीएलएस कॉलेज के संस्थापक सचिव संतोष सर्राफ और सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने ग्रुप माइम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने किया।

प्रतियोगिता में कुल 9 इवेंट आयोजित किए गए, जिनमें 38 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन सोलो क्लासिकल डांस में 19 कॉलेज, सोलो सॉन्ग में 21 कॉलेज, सोलो अभिनय में 4 कॉलेज और सेमी क्लासिकल ग्रुप डांस में 17 महाविद्यालयों के 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अलावा ग्रुप सॉन्ग में 13, ग्रुप माइम में 2, सोशल ड्रामा में 11 और मिमिक्री में 2 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में ऑपरेशन सिंदूर और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम

  • सोलो डांस – एसएम कॉलेज प्रथम
  • सोलो सॉन्ग – बीएन कॉलेज प्रथम
  • सोलो माइम – बीएलएस कॉलेज प्रथम
  • सेमी क्लासिकल ग्रुप डांस – मारवाड़ी कॉलेज प्रथम, टीएनबी कॉलेज द्वितीय, बीएलएस कॉलेज तृतीय
  • सोलो इंस्ट्रूमेंटल – जेपी कॉलेज प्रथम, टीएनबी कॉलेज द्वितीय, बीएलएस कॉलेज तृतीय
  • ग्रुप सॉन्ग – एसएम कॉलेज, बीएलएस कॉलेज और एमएएम कॉलेज ने बेहतर प्रदर्शन किया
  • शॉर्ट सोशल ड्रामा – बीएन कॉलेज प्रथम, मारवाड़ी कॉलेज द्वितीय, डीएनएस कॉलेज रजौन तृतीय

कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू सह सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. अर्चना कुमारी साह, उपाध्यक्ष डॉ. स्वस्तिका दास, सचिव डॉ. राहुल कुमार, डॉ. लक्ष्मी पांडेय, डॉ. प्रमोद पांडेय, टीएमबीयू पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर, बीएलएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्या, डॉ. रवि शंकर चौधरी, डॉ. अवधेश रजक, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. सपना, डॉ. प्रज्ञा राय, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. कमल किशोर मंडल, डॉ. प्रदीप सिंह, आशीष मंडल, डॉ. उमेश तिवारी, डॉ. मयंक वत्स, राजेश कनोडिया समेत कई शिक्षक, निर्णायक मंडल, टीम मैनेजर और कर्मचारी मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *