नवगछिया। दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गए एक 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर घाट पर बुधवार दोपहर हुई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला निवासी मोहम्मद किर्दोष (8), पिता मोहम्मद साजन अली के रूप में हुई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद किर्दोष अपने 5-6 दोस्तों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान सभी बच्चे गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाने के क्रम में किर्दोष गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया।

साथ में नहा रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बालक की खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला। तब तक परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet