नारायणपुर क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस समस्या की पड़ताल के लिए शुक्रवार को भास्कर संवाददाता ने नारायणपुर में जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि गैस एजेंसियां बिना पूर्व बुकिंग के सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रही हैं। इसके कारण जिन उपभोक्ताओं की समय पर बुकिंग नहीं हो पाती है, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एक महिला उपभोक्ता ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए परेशान है। उन्होंने गैस एजेंसी पहुंचकर संवाददाता को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है।

संवाददाता ने जब इस संबंध में एक डिलीवरी बॉय से बात की, तो उसने भी पुष्टि की कि बिना बुकिंग के गैस उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। उसने बताया कि अधिक कीमत देने पर भी बुकिंग अनिवार्य है, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

इस मामले में नारायणपुर ग्रामीण इंडेन गैस वितरक के प्रोपराइटर वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले प्रति माह 165 से 265 उपभोक्ताओं की बुकिंग होती थी और उन्हें आसानी से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता था।

मिश्रा ने कहा कि अभी भी उसी तरह से बुकिंग हो रही है। उन्होंने बुकिंग में देरी का कारण सर्वर या नेटवर्क संबंधी समस्या बताया, जिसके कारण कुछ उपभोक्ताओं की बुकिंग समय पर नहीं हो पा रही होगी। हालांकि उन्होंने दावा किया कि सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहा है और वितरण में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet