नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत में पीडीएस के तहत वितरित किए जाने वाले मार्च माह के चावल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 2000 उपभोक्ताओं के लिए आवंटित 300 क्विंटल अरवा चावल में कीड़े और जलुआ पाए जाने के कारण इसका वितरण फिलहाल रोक दिया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बताया जा रहा है कि खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा आपूर्ति किए गए इस चावल की स्थिति बेहद खराब है। चावल में कीड़े लग चुके हैं और उसमें जलुआ भी पाया गया है, जिससे यह उपभोग के लायक नहीं रह गया है।

स्थानीय पीडीएस डीलरों—गिरधारी साह, चंदन पोद्दार, गणपत यादव और राजकिशोर पासवान—ने बताया कि खराब चावल मिलने के कारण उन्हें उपभोक्ताओं के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया गुड्डू यादव ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) से बातचीत की है। उन्होंने मांग की है कि खराब चावल को तुरंत बदलकर अच्छी गुणवत्ता वाला चावल उपलब्ध कराया जाए।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कृष्णानंद आनंद ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे और यदि चावल घटिया पाया गया, तो उसे गोदाम से बदलकर उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का चावल उपलब्ध कराया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet