नवगछिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ज्योतिकलश रथयात्रा का आयोजन 2 अप्रैल से नारायणपुर प्रखंड में किया जाएगा। यह रथयात्रा प्रखंड के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी। इसका शुभारंभ गुरुवार सुबह 9 बजे गायत्री प्रज्ञापीठ, नारायणपुर से होगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

यह रथयात्रा अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य तथा माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष और अखंड ज्योति के प्राकट्य के शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है।

बताया गया कि वर्तमान में अखंड ज्योति कलश पूरे विश्व और भारत के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर जिले में यह रथयात्रा दो और तीन अप्रैल को नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।

इस रथयात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को श्री गायत्री प्रज्ञापीठ, नारायणपुर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी चंदा देवी ने की।

बैठक में रथयात्रा की रूपरेखा, स्वागत, व्यवस्था और गांव-गांव कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रीतम केशरी, संयुक्ता देवी, श्यामा देवी, रामचंद्र शर्मा, जयतोष कुमार, रीता देवी, आशा देवी, समता कुमारी, स्वीटी कुमारी, कारेलाल यादव, प्रशांत कुमार सहित सैकड़ों गायत्री परिजन मौजूद थे।

आयोजकों ने बताया कि रथयात्रा के माध्यम से संस्कार, साधना, स्वच्छता, नैतिकता और आध्यात्मिक जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet