भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक प्रेमी युगल को बरामद किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च को दोनों घर से भाग गए थे। इस मामले में 22 मार्च को युवती के पिता द्वारा भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को दोनों को बरामद कर लिया और आगे की प्रक्रिया के तहत उन्हें नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय में बयान के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


