नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर स्थित ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर के तत्वावधान में शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।
Total Downloads: 47
एक महीने तक चला प्रशिक्षण
कराटे प्रशिक्षक हेमंत कुमार ने छात्राओं को एक माह तक आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनने, सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में खुद की रक्षा करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
बढ़ा आत्मविश्वास और मनोबल
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. कुमार चंदन ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राओं का मनोबल और आत्म-सम्मान बढ़ता है। उन्होंने इसे सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे छात्राओं में आत्मविश्वास और कुछ कर गुजरने की भावना विकसित होती है।

प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक मुरलीधर शर्मा, आफताब अली, कुमार गौरव सिंह, अमन कुमार, गार्गी पाटिल, अरविंद ठाकुर, अंजार हसनैन, प्रवीण कुमार, इंद्र नारायण मेहता, सिंधु कुमारी, पवन कुमार शर्मा, अंजू देवी, रेखा देवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
