नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल स्थित श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया में शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में अक्षय नवमी पुण्य प्रद सत्संग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के शुरुआत में सुबह पांच बजे स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में उपस्थित आर्चाय द्वारा मंगल आरती, वेदपाठ, देवपूजन, महा रुद्राभिषेक, हवन का आयोजन किया गया. अक्षय नवमी के मौके पर दिन के बारह बजे से दो बजे तक दीक्षा का कार्यक्रम हुआ, जिसमें करीब सैकड़ों भक्तों ने दीक्षा लिया।
Total Downloads: 371
संध्या में आये अन्य विद्वानों का प्रवचन एवं कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया. दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा, चारों तरफ योगपीठ में भक्तिमय माहौल बना रहा.

उसके बाद विशेष संध्या महाआरती का आयोजन किया गया, तत्पश्चात स्वामी जी अपने मुखारविंद से अक्षय पुण्य प्रद सत्संग से सभी भक्तों को भावविभोर किये. अक्षय नवमी के मौके पर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा – अक्षय फल देने वाली अक्षय नवमी का दिन है, इसमें जप ,दान स्नान आदि का अच्छा फल होता है. आंवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है, कहा जाता है कि आमला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है. आमले के वृक्ष में सभी देवी देवताओं का निवास होता है, इसलिए इसकी पूजन करने से इसका विशेष महत्व है.
