भागलपुर-जमालपुर रेल खंड के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक युवक का शव फंदे से लटका पुलिस ने बरामद किया है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि उक्त युवक भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन बैंक सुल्तानगंज में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। उसका शव सुल्तानगंज स्टेशन के पुल संख्या 330/03 के पास पोल से लटका मिला। उसके मुंह में कपड़ा डाला हुआ था। पुलिस ने बरामद किया है पुलिस ने घटनास्थल से युवक का बाइक और मोबाइल टैब भी बरामद किया है।

मृतक की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के साधु पुर गांव निवासी स्वर्गीय मंगल शर्मा के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं फाइनांस कंपनी के मैनेजर सुमित ने बताया कि मृतक युवक सुल्तानगंज के दिलगौड़ी मोड़ के पास किराया के मकान में रहकर कम्पनी में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्य कर रहा था। जो गुरुवार को ऑफिस आया था और फील्ड में पैसा का कलेक्शन करके 99 हजार ऑफिस में जमा करके फिर ऑफिस से निकल गया।

मैनेजर ने बताया कि चंदन ने उन्हें बताया था कि वो असरगंज जा रहा है। और उसके पास 50 हजार रुपये कलेक्शन का पैसा और है। उसके बाद से मृतक का फोन स्विच ऑफ हो गया तब से ऑफिस के स्टाफ ने काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं पता चला और आज सुल्तानगंज के रेलवे ट्रैक के किनारे पाया में शव लटका मिला है।

लोगों में चर्चा है कि लूट के दौरान युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे खंभे से लटका दिया है। फिलहाल रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *