लगता है टीम इंडिया के प्लेयर्स ने ये ठान लिया है कि वो चोरी-छिपे ही शादी करेंगे और फिर अपने फैंस को सरप्राइज करेंगे। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के लिए इंटरनैशनल मैच खेल चुके तेज गेंदबाज परविंदर अवाना की, जिन्होंने मंगलवार को गाजियाबाद में गुपचुप शादी की। उन्होंने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना के साथ सात फेरे लिये।

ग्रेटर नोएडा में होगा रिसेप्शन…
मूल रूप से नोएडा के रहने वाले परविंदर अवाना की बारात मंगलवार की शाम गाजियाबाद को भोपुरा पहुंचीं। शादी में घर-परिवार वालों के साथ ही बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। बताया जा रहा है कि शनिवार 10 मार्च को वो ग्रेटर नोएडा में रिसेप्शन देंगे। रिसेप्शन पार्टी में कई वीआईपी लोगों और क्रिकेटर्स के पहुंचने की संभावना है।

बता दें कि परविंदर अवाना ने साल 2012 में इंगलैंड के खिलाफ टी-20 मैचों से नेशनल क्रिकेट टीम में पदार्पण किया था। हालांकि, उन्हें टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए। परविंदर आईपीएल में भी खेलते हैं। आईपीएल में वो किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते रहे हैं। लेकिन आईपीएल में भी उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं रही है। अवाना ने सिर्फ साल 2012, 2013 और 2014 के आईपीएल सीज़न ही खेल पाए हैं। परविंदर ने अपना फर्स्ट क्लास 2007 में शुरू किया। तब वह हिचामल प्रदेश के लिए खेलते थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास के कुल 62 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 191 विकेट लिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *