नई दिल्ली.उत्तरी दिल्ली की सराय रोहिल्ला पुलिस ने रविवार दोपहर को 63 साल के एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी 5 गर्लफ्रेंड्स की शौक को पूरा करने और खुद को फिट रखने के लिए सेंधमारी करता था।

आरोपी की पहचान बंधु सिंह के रूप में हुई है। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक बाइक, दो लैपटॉप, मोबाइल और 5000 रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बदमाश ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

सीसीटीवी में कैद हो गया था आरोपी:जिला पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सराय रोहिल्ला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में सेंध लगाते सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया। फैक्ट्री मालिक की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की। एसएचओ रामचंद्र व एएसआई कर्मवीर के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। पुलिस ने बंधु सिंह को दबोच लिया।

गर्लफ्रेंड्स की सभी जरूरतें पूरी करता था:आरोपी ने बताया कि उसने पूरी जिंदगी अय्याशी करने और गर्लफ्रेंड्स की खर्चे उठाने में निकाल दी। अब तक शादी भी नहीं की। इससे पहले भी उसकी दर्जनों गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। अधिकतर गर्लफ्रेंड की उम्र 20 से 40 साल के बीच होती है। आरोपी के मुताबिक, उसकी कई गर्लफ्रेंड तो 20 साल से कम उम्र की भी थीं। वह अपनी गर्लफ्रेंड का पूरा ध्यान रखता था और उनकी सभी जरूरतों को पूरा करता था। खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाता था।

फैक्ट्रियों को ही बनाता था निशाना:आरोपी ने मार्च में शास्त्री नगर स्थित यूनिक स्टैंपगीन कंपनी से 6 टन कॉयल चुराई थी, जिसकी कीमत 4 लाख रु. से अधिक थी। मई में मोती बाग में दुकान से लैपटॉप और 5000 रु. चोरी किए थे। जून में न्यू रोहतक रोड आनंद पर्वत स्थित फैक्ट्री से 70 हजार रु. और लैपटॉप चुराया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *