खरीक : भगलपुर जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के तेलघी में विजेता क्रिकेट क्लब तेलघी के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ड्यूज बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कटिहार ने भागलपुर को हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. जिला स्तरीय टुन्नामेंट का फाइनल मैच भगलपुर और कटिहार के बीच खेला गया. कटिहार ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. भागलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 178 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी.भागलपुर की ओर से आनंद सिंह ने 34 गेंद में 60 रन और हिमांशु ने 14 गेंद में 31रन बनाया. जवाब में कटिहार की टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 के लक्ष्य को प्राप्त कर 3 विकेट से इस मैच के साथ इस टूर्नामेंट को भी जीत लिया.

कटिहार की ओर से गौतम ने 31 गेंद में 52 रन बनाया जिन्हें इस मैच का मैन आॅफ दि मैच दिया गया.कटिहार के गौतम को ही मैन आॅफ दि टूर्नामेंट दिया गया. इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भागलपुर के पूर्व सांसद सैय्यद शाहनवाज हुसैन एवं डाक अधीक्षक नवगछिया अरविंद कुमार सिंह मौजूद थे. इस अवसर पर विजेता टीम को 4500 रुपये और विजेता टीम को 1500 रुपये और मैन ऑफ द मैच के लिए चयनित खिलाड़ी को 1000 रुपये नगद और शील्ड देकर पुरस्कृत किया.

इनके साथ तेलघी के कुछ ग्रामीण और जनप्रतिनिधि और पूर्व जनप्रतिनिधि अंजनी कुमार सिंह, सुमित कुमार अन्य मौजूद थे. इस मैच के निर्णायक कुमार साकेत एवं मनोज कुमार, कमेंटेटर दर्शन सुधाकर, सत्यम सांडिल्य, स्कोरर बिपीन कुमार चौधरी थे. इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अहम योगदान दीपक कुमार सिंह, आलोक राज, मारूति, कुणाल, मुन्ना टाईगर , मंगल, आशीष मीडिया प्रभारी निलेश चौधरी एवं विजेता क्रिकेट क्लब तेलघी के अन्य सदस्य थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *