एनसीसी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दौड़, शाररीक जांच एवं लिखित परीक्षा लेकर हुआ चयन
   एनसीसी के चार सिनियर का भी किया गया चयन
    फोटो
नवगछिया  प्रतिनिधि: नवगिछया के गजाधर भगत महावद्यालय में एनसीसी के नए कैडेड के लिए छात्रों का चयन किया गया. मंगलवार को एनसीसी बटालियन के नायक सुबेदार अशोक सिंह, हवलदार जगबीर सिंह, दीपक कुमार एवं महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डा मो फिरोज अहमद की उपस्थिती में छात्रों का चयन किया गया. इस दौरान महाविद्यालय के नए सत्र के छात्रों का दौड़, शाररीक जांच एवं लिखित परीक्षा के बाद छात्रों का चयन हुआ. इस चयन के दौरान कुल 65 नए कैडेड का चयन किया गया. वहीं इस दौरान नए सिनियर कैडेड का चयन हुआ. नए सिनियर कैडेड में कमल कुमार, गुलाब कुमार झा, सौरव कुमार ठाकुर एवं संतोष कुमार शामिल है.सिनियर कैडेड में संतोष कुमार मंडल का बेहतर प्रफोरमेंश रहा. इस मौके पर एनसीसी सिनियर के रुपेश कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, चचंल कुमार, संतोष कुमार एवं राजेश कुमारी सिहत अन्य उपस्थित थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *