गोपालपुर : डीएम आदेश तितरमारे के दो दिवसीय सैदपुर में प्रवास किये जानेके कारण सैदपुर के ग्रामीणों में उम्मीद की किरण जगी है कि पिछले कईवर्षों से लंबित कार्यों के समाधान होने के बाद सैदपुर का सर्वांगीण विकास होगा. डीएम ने जिस तरह पंचायत प्रतिनिधियों व आम लोगों से घुल मिलकर समस्याओं की जानकारी ली व उसके समाधान का आश्वासन दिया. उससे सैदपुरके ग्रामीणों में रुके हुए विकास कार्य के पूरा होने की उम्मीद जगी है.जल मीनार से घर घर पानी की सप्लाई, नाला, सैदपुर, सुकटिया बाजार सड़क, सैदपुर उच्च विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़कर नये भवन का निर्माण इन्टरस्तरीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों की कमी एपीएचसी में महिला चिकित्सक की कर्मी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण व बाढ़, कटाव व पुर्नवास जैसी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद सैदपुर वासियों के मन में जगी है.क्योंकि पहली सैदपुर में डीएम के द्वारा रात्रि विश्राम कर इस तरह की पहल की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *