हरियाणा से कमा कर लौट रहा था अपने घर
नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया रेलवे स्टेशन के पाया नंबर 50 के पास मंगलवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से अररिया जिला के अरावली थाना निवासी बालेश्वर यादव का 35 वर्षीय पुत्र दीपक यादव की मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने पर नवगछिया जीआरपी थाना द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. वही शव के पास से बरामद रेल टिकट और वोटर ID सहित जेब में डायरी में लिखे नंबर से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मृतक की पत्नी प्रभा देवी ने रोते-रोते बताया कि दीपक पिछले 18 वर्षों से हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी करता था. वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था. मगर रास्ते में ही यह घटना घट गई. मृतक की पत्नी ने बताया कि घर में 70 वर्षीय वृद्ध पिता है और घर में कमाने वाला एकमात्र मेरे पति ही थे. वही उसका छोटा भाई प्रमोद यादव गांव में ही रहकर मजदूरी करता है . मृतक अपने पीछे दो लड़के छोड़ गए हैं. जिसमें एक 5 वर्षीय सत्यम कुमार और 3 वर्ष के शिवम कुमार है. अनुमंडल अस्पताल में परिजनों के रोने की चीत्कार से पूरा अनुमंडल परिषद गमगीन हो गया था.वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *