नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीबी कॉलेज इकाई के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कालेज अध्यक्ष अविश कुमार ने बताया कि पीछले दिन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बीसीए सेम वन का रिजल्ट घोषित हुआ है जिसमें गजाधर भगत महाविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप के द्वारा कालेज टाॅप टेन को सम्मानित किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान पर रहे निभा कुमारी 415अंक को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रोफेसर शिवशंकर मंडल ने सम्मानित किया। दुसरे स्थान पर रहे मनिष कुमार 412 को बीसीए के कोऑर्डिनेटर ने सम्मानित किया तीसरे स्थान पर रहे गौतम कुमार411 को बीसीए के शिक्षक मयंक सर एवं शैलैश झा एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया।

चौथे स्थान पर रहे मौसम कुमारी 403 को जिला संयोजक पंकज यादव ने सम्मानित किया, पांचवें स्थान पर रहे प्रिंस कुमार 399 को अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने सम्मानित किया एवं शेष को अभाविप कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। वहीं मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रोफेसर शिवशंकर मंडल, बीसीए कोऑर्डिनेटर, मयंक सर,शैलैश झा, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, जिला संयोजक पंकज यादव, कालेज अध्यक्ष अविश सुजीत सिंह चौहान, सौरभ पौद्दार, सत्यम, अभिषेक आदि मौजूद थे।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *