नवगछिया| कैरम एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के तत्वाधान में रविवार को गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया कार्यशाला का आयोजन हुआ।
Total Downloads: 331
उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य लालबाबू राय, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कैरम एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि कार्यशाला में जूनियर कैरम खिलाड़ियों को खेल के नियम की जानकारी दी गई।
अगले माह जिलास्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन नवगछिया में होगी। इस कार्यशाला उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल के नियम से अवगत कराना था। अंपायर सह जिला सचिव संजय कुमार सिंह की देखरेख में कार्यशाला हुई। उन्होंने भी खिलाड़ियों को नियम के बारे में बताया। मौके पर डॉ. अनंत विक्रम, अविनाश कुमार, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, शिवशंकर कुमार, ताइक्वांडो कोच अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

