नवगछिया/भागलपुर। भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बुधवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम और पीएचसी की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुराना भवन तोड़कर नया बनाने की तैयारी
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल के पुराने भवन को जल्द ही तोड़कर नया आधुनिक भवन बनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि पुराने भवन में रखी आवश्यक सामग्री को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए व्यवस्थित तैयारी की जाए।

कर्मियों की कमी बनी गंभीर समस्या
डॉ. अशोक कुमार ने स्वीकार किया कि अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कमी बनी हुई है। इस संबंध में विभाग और सरकार को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं है।

सफाई व्यवस्था पर दिखाई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई एजेंसी को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. बी. दास सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *