नवगछिया : रंगरा पुलिस ने मधेपुरा जिले के चौसा गांव में छापेमारी कर वर्ष 1997 से ही फरार चल रहे स्थायी वारंटी रंगरा के सोहौरा निवासी सुबोध सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि पूर्णिया व्यवहार न्यायालय के जीआर नंबर 304 वर्ष 1997 के मामले में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट निर्गत किया गया था।
Total Downloads: 79
पुलिस ने रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभियुक्त का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। जबकि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रंगरा पुलिस ने एक दूसरे मारपीट समेत अन्य संगीन आरोपों के एक मामले में फरार आरोपी भवानीपुर निवासी नागे यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
रंगरा पुलिस ने 23 फरवरी को सामने आये एससीएसटी एक्ट समेत मारपीट व अन्य आरोपों के मामले में भीमदास टोला से शिवम कुमार और मुकेश साह को गिरफ्तार कर लिया।

