नवगछिया । नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा थाना के ढोलबज्जा बस्ती में पत्नी की मौत के कुछ ही घंटे में पति ने प्राण त्याग दिये और पत्नी के साथ जीने-मरने की कसम निभाई।
Total Downloads: 79
ढोलबज्जा बस्ती में शुक्रवार की रात 1.45 बजे सुरेश साह की पत्नी गुजो देवी की मौत उनके घर पर हो गई। पत्नी की मौत की खबर गुजो साह बर्दाश्त नहीं कर पाए। शनिवार को गुजो देवी के अंतिम संस्कार के लिए अर्थी सजाया जा रहा था। उसकी तैयारी की जा रही थी। दूर दराज से परिवार के लोग भी आ गए थे। इसी दौरान पति सुरेश साह बार-बार कह रहे थे कि मेरी पत्नी अकेले ईश्वर के पास गई हैं वो अकेली कैसे रहेगी मुझे भी जाना है।
दिन के एक बजकर 45 मिनट पर सुरेश साह ने भी प्राण त्याग दिये। पति पत्नी की मौत से ढोलबज्जा बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के गांव के लोग भी संवेदना देने पहुंच रहे थे। गांव के लोग दोनों की मौत को लेकर आपस में तरह तरह की चर्चा कर रहे थे।

सुरेश साह के इकलौते पुत्र विजय साह की दो वर्ष पूर्व कोरोना के समय मौत हो गई थी। विजय साह शिक्षक थे। विजय साह को दो पुत्री एक पुत्र है। सुरेश साह व उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर शंकरपुर में किया गया। दोनों को मुखाग्नि पोते आयुष कुमार ने दी
