नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा दियारा में बुधवार देर शाम अपनी अपनी अदावत को लेकर पंचायत चुनाव में दहशत फैलाने के लिए कई चक्र गोलियां चली। चुनाव में अपनी दबंगई दिखाने और मतदाताओं को डराने धमकाने के उद्देश्य से दबंगों ने जमकर गोलियां चलाई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
गोली चलने की सूचना पर इस्माईलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन गोलीबारी को लेकर किसी के द्वारा शिकायत नहीं की गई। थाना अध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आई है,
लेकिन किनके किनके बीच चली है यह बात कोई बताने के लिए तैयार नहीं है। हम लोग पल-पल पर नजर रखे हुए हैं। पंचायत चुनाव में अपराधियों की नहीं चलेगा। किसी को गड़बड़ी नही करने दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
