नारायणपुर -पुलिस जिला नवगछिया व खगड़ियॉ जिले के सीमांत क्षेत्र एन एच 31 पर मंगलवार की संध्या वाहन जांच के दौरान एसपी स्वपना जी मेश्राम,डीएसपी दिलीप कुमार,भवानीपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के द्वारा वाहन जॉच के दौरान एक पिकअप से 80 बोरा चावल बोरा बरामद किया गया है.
Total Downloads: 378
आश्य् की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सफेद रंग की पिकअप से 80 बोरा चावल बरामद किया गया है जिसका वजन 28 क्यूंन्टल है. पिकअप के चालक नारायणपुर निवासी सागर रजक के बयान पर पिकअप के ऑनर के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.पुलिस के पुछताछ में चालक ने बताया कि चावल भागलपुर अलीगंज राजेश मील से लोडकर खगड़ियॉ के शिव ट्रेडर्स के यहॉ जा रहा थे.

कार एवं स्काँर्पियो से वाहन जॉच के दौरान एख लाख 67 हजार जब्त
नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 नारायणपुर चौक पर मंगलवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे भवानीपुर पुलिस ने वाहन जॉच के दौरान दो वाहन से 1लाख 67 हजार रुपया बरामद किया है.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सफेद रंग की एक स्कार्पियो से 50 हजार एवं आई ट्वन्टी एक कार से एक लाख दस हजार बरामद किया गया है.दोनों राशि को जप्त कर आवश्यक पुछताछ के साथ बॉन्ड को भरवा कर वाहन को छोरा गया है.साक्ष्य साबित करने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत रुपये वापस किया जाएगा.

