बिहपुर । मोतिहारी में तैनात उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के अधीक्षक अविनाश प्रकाश के कई ठिकाने पर शराब माफियाओं से सांठगांठ के मामले में निगरानी इकाई ने कई ठिकाने पर छापेमारी की। जैसे ही इस छापेमारी की सूचना उनके पैतृक गांव सोनवर्षा में लोगों को मिली तो चौक चौराहे पर चर्चाओं का बजार गर्म हो गया।

लोग तरह-तरह की बातें करते दिखे। सोनवर्षा के कई ग्रामीणों ने बताया कि एक्साइज अधीक्षक अविनाश प्रकाश करीब 40-50 वर्ष पहले ही गांव छोड़ चुके हैं। वो कभी गांव नहीं आते हैं। इसलिए उनको बहुत लोग जानते भी नहीं हैं। इधर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से सोनवर्षा उनके घर पर छापेमारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *