नवगछिया : गोपालपुर थाने को सूचना मिली कि तिनटंगा करारी गांव के मोनू कुमार ने अपने घर के पास इलाके में दहशत फैलाने के लिए हथियार से फायरिंग की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
मौके पर पहुंची पुलिस की गश्ती टीम ने घटना की पुष्टि की और उसके घर पर छापेमारी की, जहां से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गोपालपुर थाने में कांड संख्या 231/24 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारी उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
