एनएच-31 पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक के ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उस ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार देर रात भवानीपुर थाना क्षेत्र के भगवान पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक चालक की पहचान आरा के शिव यादव के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी खलासी अजय यादव लखीसराय का रहने वाला है।
Total Downloads: 105
वही दूसरा ट्रक सड़क किनारे एक होटल से टकरा गया। जिससे होटल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस ट्रक का चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर आवागमन बाधित हो गया। दुर्घटना की सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल खलासी अजय यादव को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों ट्रकों को एनएच से हटवाया। तब आवागमन शुरू हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि नवगछिया की ओर से आ रहे ट्रक के चालक की मौत हुई है। उस पर सर्फ के पैके लदे थे।
विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक खाली था। पुलिस मृतक चालक के परिजनों को घटना की सूचना दी। बुधवार देर शाम मृतक चालक शिव यादव के पुत्र सोनू कुमार भवानीपुर थाना पहुंचा। उसके बयान पर पुलिस ने लखीसराय वाले ट्रक व चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

