नवगछिया : स्टेशन रोड के रेलवे नाले की सफाई के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा नाले का हटाया गया। ढक्कन पिछले 20 दिनों से खुला हुआ है। स्टेशन रोड के नाले का ढक्कन खुले रहने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्टेशन रोड में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। वहीं स्टेशन रोड के दुकानदारों को भी नाले का ढक्कन खुला रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन रोड नाले की सफाई के लिए ढक्कन तो खोला गया लेकिन नाले की सफाई नहीं कराई गई।

पिछले 20 दिनों से नाले का ढक्कन खुला हुआ है नाले का ढक्कन खुला रहने से दुर्गंध से भी हम लोग परेशान हैं। ढक्कन के खुले रहने के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए हैं। वहीं स्टेशन रोड में ही सब्जी मार्केट लगता है जो पूरी तरह अब सड़क पर आ गया है। लोगों ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन रोड की तहबाजारी समाप्त कर स्थान परिवर्तन करते हुए वैशाली चौक के पीछे शिफ्ट कर दिया गया है और वही का टेंडर भी रेलवे द्वारा किया गया है।

लेकिन, अब तक सब्जी मार्केट स्टेशन रोड में ही लगता है। आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय दुकानदारों ने नवगछिया एसडीओ को लिखित आवेदन भी दिया गया था। एसडीओ ने निरीक्षण के बाद रेलवे प्रशासन को नाले का ढक्कन बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन एसडीओ के निर्देश के बाद भी नाले का स्लैब रेलवे द्वारा बंद नहीं कराया गया है। नाले के ढक्कन नहीं लगाए जाने से लगता है जाम

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *