नवगछिया: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंडाें में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नवगछिया में महाविद्यालय एवं सामाजिक संस्था सेवार्थ के द्वारा पौधरोपण किया गया। जीबी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी ने पौधे लगाए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ. शिवशंकर मंडल, मोहम्मद मोसर्रत हुसैन, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, रामदेव प्रसाद यादव, डॉ उमाशंकर, डॉ राघवेंद्र प्रताप, प्रमोद रंजन, छात्र सुकेश कुमार, राजेश कुमार, गुड्डू आदि मौजूद थे।

वहीं मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय परिसर में भी प्रभारी प्राचार्या डॉ कुमारी सुदामा यादव की अध्यक्षता में एनएसएस की छात्राओं ने महाविद्यालय में एक सौ पौधे को लगाया। इधर, नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बिहपुर डाकबंगला में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया गया।

नेतृत्व नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सह जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार कर रहे थे। इधर, सुल्तानगंज में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्लाक कैंपस में बीडीओ प्रभात रंजन एवं सीओ शशिकांत कुमार ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। वहीं नारायणपुर में एबीवीपी ने पौधे लगाए।

मौके पर टीएमबीयू छात्र संघ महासचिव अंकुश राज, जेपी कॉलेज के छात्र संघ महासचिव राहुल कुमार, नारायणपुर इकाई के नगर सह मंत्री मधुर मिलन नायक, चितरंजन कुमार, विशाल मणि, आशीष, बिपिन, अभिनव, रॉकी तथा दर्जनों कार्यकर्ता थे। वहीं पीरपैंती में प्रमुख रश्मि कुमारी मानिकपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी ने पौधे लगाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *