नवगछिया। कटिहार–बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन दिसंबर से फरवरी तक प्रभावित रहेगा। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली 15903 और चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ आने वाली 15904 चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द किया गया है।
इसके अलावा कामाख्या–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (15621) 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी, जबकि आनंद विहार से कामाख्या जाने वाली इसी ट्रेन की वापसी सेवा 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक बंद रहेगी।
सप्ताह में दो दिन चलने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में भी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुरुवार और सोमवार को रद्द रहेगी, जबकि 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस शनिवार और बुधवार को नहीं चलेगी।

इसी तरह 15483 महानंदा एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को रद्द रहेगी, जबकि 15484 महानंदा एक्सप्रेस शनिवार और मंगलवार को बंद रहेगी।
गाड़ी संख्या 15909 अवध–आसाम एक्सप्रेस रविवार को और 15910 अवध–आसाम एक्सप्रेस बुधवार को सप्ताह में एक दिन रद्द रहेगी।
इन सभी रद्दीकरण की जानकारी सोनपुर डिवीजन द्वारा जारी संयुक्त आदेश के आधार पर दी गई है।

