नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर अवस्थित सेमापुर रेलवे स्टेशन के समीप कटिहार से समस्तीपुर जा रही पैसेंजर चलती ट्रेन में शौचालय के सामने बुधवार को बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यात्रियों की सूचना पर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर नवगछिया रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे लिया। शव क्षत विक्षत अवस्था में था, हत्या के बाद उसे तेजाब से जलाकर पहचान छिपाने का प्रयास की गई थी। क्षत-विक्षत अवस्था में रहने के कारण उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कटिहार रेल एसपी डॉ संजय कुमार भारती अन्य पुलिस पदाधिकारी नवगछिया रेल थाना पहुंचकर मामले का जांच किया।

मिली जानकारी के अनुसार कटिहार से समस्तीपुर के बीच चलने वाली 05249 सवारी गाड़ी जो कटिहार से 6:00 बजे के आसपास खुलती है। उसी ट्रेन की गार्ड बोगी के आगे पांचवें नंबर बोगी के पास शौचालय के सामने बंद बोरी में क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव बरामद किया गया, जिसको लेकर के जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने शव का पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां पर उसे रेफर भागलपुर कर दिया गया।

रेल एसपी डॉ. संजय कुमार भारती ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव के पास से जो समान बरामद किया गया है उससे यह हत्या का मामला दिख रहा है। शव को ठिकाना लगाने के लिए ट्रेन पर बोरी में पैक कर रख दिया है। जिससे यह मामला कहीं और दर्ज हो। उन्होंने बताया कि मामला कटिहार जिला अंतर्गत शहर के आसपास का ही है। एसपी ने बताया कि नवगछिया रेल थाना में जीरो मामला दर्ज कर उसे कटिहार रेल थाना भेज दिया गया है। मामले को लेकर के उन्होंने बताया कि हमने रेल थाना कटिहार और नवगछिया जीआरपी को समन्वय स्थापित कर इस हत्या के मामले तत्काल मृतक का फोटो सभी जगह प्रकाशित कर डॉग स्क्वायड के माध्यम से अनुसंधान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से लूजर और टीशर्ट में शव बरामद किया गया है। इसमें काफी अनुसंधान की जरूरत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *