नवगछिया| प्रखंड के कोसी पार कदवा व ढोलबज्जा के दर्जनों गांवों में फैले बाढ़ की पानी से लोगों को जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पकरा टोला कदवा, कार्तिक नगर, बगड़ी टोला, महादलित टोला बेलसंडी, बोड़वा मुसहरी, मालेग्राम कदवा, लोकमानपुर, लूरी दास टोला, ढोलबज्जा बस्ती व ढोलबज्जा दियारा पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिरा है। अन्य गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।
Total Downloads: 105
टापू में तब्दील गावों के घरों में पानी घुस जाने से लोग ऊंचे जगह या ग्रामीण सड़कों पर शरण लिए हुए हैं। कृषि सलाहकार हितेशचंद ने बताया कि कदवा की तीनों पंचायतों में लगे केले, धान, बैंगन, मिर्च, फूलगोभी व हल्दी की खेती बर्बाद हो गई है। हर जगह पशुओं के चारा संकट हो गया है।


उधर, गुरुवार को लक्ष्मिनियां कदवा के दर्जनों बाढ़ पीड़ित महिलाएं व पुरुषों ने बाढ़ राहत सामग्री की मांग के लिए पंचायत के मुखिया अजय कुमार को घेर लिया। मुखिया ने बताया पंचायत के करीब 16 गावों को बाढ़ प्रभावित बताते हुए रिपोर्ट भेजी गई है।
