नवगछिया| कदवा ओपी थाना क्षेत्र के ठाकुर जी कचहरी टोला में, मंगलवार की शाम करीब छः बजे बासा में आग लगने से दो घरों में रखे भूसा व जलावन पूरी तरह जल कर राख हो गए। इस आग में किसी जान-माल की क्षति नहीं है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं चल पाया है। राहगीरों ने आग की लपटें देख आवाज लगाई तो ग्रामीणों ने पहुंचकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया।

तबतक आग की लपटे बासा में रखे पशु चारा (भूसे) व सुखी जलावन में पकड़ लेने से विकराल होती चली गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझायी। बासा स्थानीय निवासी बनारसी राय के पुत्र बिलो राय व गंगा राय के पुत्र भीम राय का बताया जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

