नवगछिया : नवगछिया की सड़कों पर जाम लगना अब आम बात हो गई है. नवगछिया के लोगो के लिए जाम एक दिन चरिये का हिस्सा बन गई है. गुरुवार को भी नवगछिया एनएच 31 एवं विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर जाम की स्थिति बनी हुई थी. एनएच 31 पर वाहनों की कतार भवानीपुर टाबर चौक से लेकर नवगछिया जीरो माइल तक थी तो विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर जहान्वी चौक से जीरो माइल तक वाहनो की लंबी कतार लगी हुई थी.
Total Downloads: 176
एनएच 31 पर जाम रहने के कारण पिछले एक माह से परेशानियों का सामना करना पर रहा है. जाम को लेकर नवगछिया पुलिस द्वारा लगातार प्रयास के बाद भी आए दिन एनएच 31 व पुल पहुच पथ पर जाम नियंत्रण नही हो पा रही है. पिछले एक माह से नवगछिया की सड़कों पर जाम लगने के कारण कई लोगों ने तो तात्कालिक रूप से पूर्णिया, भागलपुर के कार्य को स्थगित कर दिया है.

तो आवश्यक कार्य को लेकर यात्री घर से चार घंटे पहले ही यात्रा पर निकलते हैं. कभी कभी स्थिति यह भी होती है कि समय से घंटो पहले निकलने के बाद भी समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं. जाम के कारण कई बार यात्रियों को बीच रास्ते मे भी अपनी यात्रा को स्थगित करना पड़ जाता है.

