नवगछिया : नवगछिया मदन अहिल्या महिला कॉलेज रेल समपार फाटक के पास सड़क की स्थिति इतनी भयानक हो गई है कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है. मुकुंदपुर चौक से नवगछिया तक जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. जिसके चलते आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क मे जगह जगह करीब एक फिट तक से ज़्यादा गहरे गड्डे हो गये है. जिससे कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है. सड़क पर आये दिन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे है.
जर्जर सड़क पर सफर करने को मजबूर है यात्री आए दिन होते है दुर्घटना ग्रस्त
,, सड़क गड्ढे में हो गई है तब्दील, विभाग नही दे रही है ध्यान
,, राजद नेताओं ने मरम्मती करने की मांग, अविलंब मरम्मती नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
राजद जिलाध्यक्ष डॉ तिरूपतिनाथ ने बताया कि यह सड़क आगे एक तरफ माल गोदाम होकर जाती है. जिसको लेकर पूरे दिन बड़ी संख्या में वाहनो की आबजाहि लगी रहती है. जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने कहा कि सड़क की मरम्मत नही होने के कारण दिन व दिन इसकी हालत बिगड़ती जा रही है. इसके बावजूद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग और रेल विभाग के अधिकारियों ने अपनी आँखो पर पट्टी बाँधी हुई है. आश्चर्य की बात यह है कि इस सड़क के ठीक बगल में नवगछिया नगर थाना भी स्थित है

परंतु किसी भी अधिकारी ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया. सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि मुकुंदपुर चौक से बाजार की दूरी मात्र 1 किलोमीटर के करीब है. अगर समय रहते पेचवर्क नही कराया गया तो वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. और वाहनों को भी नुकसान पहुंचेगा. राजद समर्थकों ने जल्द से जल्द सड़क का पेचवर्क कर सड़क पर बने गड्डो को दुरुस्त करने की माँग की है.


