नवगछिया : बरौनी- कटिहार रेलखंड पर रविवार को 6 घंटा मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके कारण दो सवारी गाड़ियां रद रहेंगी। इसके साथ-साथ अवध असम एक्सप्रेस का परिचालन पांच घंटे विलंब से होगा। साथ ही किशनगंज से लेकर अजमेर शरीफ जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस के रूट में भी परिवर्तन कर दिया गया है।
Total Downloads: 107
’अवध असम एक्सप्रेस का पांच घंटे विलंब से होगा परिचालन
’गरीब नवाज एक्स. का रूट बदला सहरसा, मानसी होकर जाएगी
’अंडरपास निर्माण को लेकर छह घंटे का रहेगा मेगा ब्लॉक
रेल अधिकारियों के अनुसार कटिहार, नवगछिया के सीमावर्ती क्षेत्र में कई जगहों पर अंडरपास का कार्य होने के कारण मेगा रविवार को छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। जिसके कारण कटिहार से समस्तीपुर 63303 अप और समस्तीपुर से कटिहार जाने वाली 63304 डाउन सवारी गाड़ी रद कर दिया गया है।


इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस जो डिब्रुगढ़ से होकर लालगढ़ तक जाती है वह पांच घंटा विलंब से चलेगी। इसी तरह किशनगंज से अजमेर शरीफ जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। यह गाड़ी कटिहार से मधेपुरा, सहरसा, मानसी रूट होकर जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ब्लॉक अगले 30 जून तक रखा गया है जिसमें लगभग ब्लॉक रविवार के दिन ही रहेगा।

