भागलपुर से किराये पर गाड़ी ले रास्ते में करता है लूटपाट, नवगछिया में रह कर घटनाओं को देता है अंजाम
नवगछिया एसपी निधि रानी के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के सरगना को नया टोला से शुक्रवार को गिरपतार कर लिया। उस पर वाहन किराये पर लेकर चालक को बांधकर रास्ते में फेंकने व वाहन बेचने का आरोप है। .
Total Downloads: 385
आरोपी बेतिया जिले के पूर्वी लगना निवासी रविन्द्र चौधरी है। वह नवगछिया के नया टोला में अपने ननिहाल में प्रेम चौधरी के घर छिपकर रह रहा था। सरगना रविन्द्र ने 15 मई को राजेंद्र कॉलोनी की नेहा कुमारी, नया टोला के बंटी कुमार, धोबनियां के अभिमन्यु यादव के साथ मिलकर भागलपुर स्टेशन से तुलसीपुर जाने के लिए एक बोलेरो किराये पर लिया।

रास्ते में इन लोगों ने चालक का हाथ-पांव बांधकर बिहपुर मड़वा गांव के पास फेंक दिया और गाड़ी लूटकर भाग निकले। घटना के बाद नेहा कुमारी और बंटी कुमार बोलेरो के साथ नारायणपुर के पास पकड़े गये थे। पुलिस को रविंद्र की तलाश थी। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने आरोपी से पूछताछ की। .

