नवगछिया के विभिन्न जगहों पर सड़क हादसे में छः लोगों घायल हो गए. बताया जा रहा है कि- साहू परवत्ता गांव के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार को दो लोगों के घायल हो गए है. घायलों में साहू परवत्ता निवासी निर्जला कुमारी और पंचानंद राय है. जानकारी मिली है कि- सड़क पर एक अज्ञात वाहन के धक्के से दोनों घायल हो गए.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 546

घटना के तुरंत बाद दोनों को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया. उधर रंगरा एनएच 31 पर भी हुए सड़क हादसे में भवानीपुर निवासी मयंक कुमार घायल हो गए हैं. मयंक का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है.

एनएच 31 पकरा मोर के पास ऑटो पलटने से भी तीन लोग घायल: एनएच 31 पकरा मोर के पास मंगलवार को एक ऑटो के पलट जाने से ऑटो पर सवार तीन लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों में गोपालपुर के बुद्धुचक निवासी दीपक कुमार, मीना देवी और खरीक के अंभो निवासी सरिता देवी है. जानकारी मिली है कि ऑटो बस स्टैंड से खरीक की ओर जा रही थी और पकरा मोड़ के पास असंतुलित हो कर पलट गयी. तीनों घायलों को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सबों का इलाज किया गया. मामला नवगछिया पुलिस के संज्ञान में है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *