नवगछिया : खैरपुर स्थित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के नमामी गंगे प्रोजेक्ट के रिसर्चर राज शेखर ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर रिसर्चर राज शेखर ने विद्यार्थियों को संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के अमूल्य योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान न केवल नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि पर्यावरण, वन्यजीवों और जलीय जीवों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देता है।

पेशे से वकील राज शेखर ने संविधान के अनुच्छेद 48A और 51A की विस्तृत व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया कि ये अनुच्छेद पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के बचाव हेतु सरकार एवं हर नागरिक के कर्तव्यों को निर्धारित करते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *