नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में एक स्कॉर्पियो सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 198.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सरकारी अस्पताल में तैनात एमबीबीएस डॉक्टर भी शामिल है।

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अररिया से ब्राउन शुगर की एक बड़ी खेप स्कॉर्पियो से नवगछिया लाई जा रही है। सूचना के आधार पर नवगछिया एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और बिहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी में वाहन से 198.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसके बाद चारों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार है —

  • डॉ. आलोक कुमार, एमबीबीएस, बिहपुर रेलवे अस्पताल में तैनात

  • शिवम कुमार

  • पीयूष कुमार

  • राजेश कुमार

पूछताछ में सभी आरोपियों ने तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि वे अररिया से ब्राउन शुगर लाकर नवगछिया के विभिन्न इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे।

पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *