नवगछिया । गंगा नदी के जलस्तर में कमी के बाद इस्माईलपुर से बिंदटोली के बीच सैदपुर गांव के समीप मुख्य तटबंध के बाद नोज पर शुक्रवार सुबह से ही भीषण कटाव हो रहा है। यहां पर लगभग 20 मीटर में नोज बॉर्डर पिचिंग ध्वस्त हो गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग के तहत एनसी बॉडी कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन नदी के दबाव के सामने सब बह जा रहा है।

स्पर संख्या छह एन के नोज पर बॉर्डर पिचिंग ध्वस्त हो गया। इस जगह पर भी नोज पर फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू किया गया लेकिन पानी का काफी दबाव है।

मौके पर मौजूद सहायक अभियंता ने बताया कि पानी का दबाव 6 एवं 6 एन पर होने के कारण यहां पर पानी घूमने लगा है। जिससे कटाव हुआ है। यहां पर एनसी बोरी डाले जा रहे हैं लेकिन नदी के दबाव के सामने वह बह जा रहा है। कई पेड़ पौधे काट कर उसमें डाले गए फिर भी दबाव कम नहीं हो रहा है।

मुख्य अभियंता कैंप कर फ्लड फाइटिंग कार्य करा रहे हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि लगभग 60 -70 मीटर में तटबंध के समीप कटाव हो रहा है। बोल्डर स्लोप बह गया है। उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। नोज पर हो रहे कटाव को लेकर उन्होंने बताया कि चार संवेदकों को लगाकर फ्लड फाइटिंग कार्य कराया जा रहा है। बंबू एवं पेड़ गिरा कर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर एसडीओ नवगछिया, गोपालपुर बीडीओ, सीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर तत्काल कटाव से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर काम करने को कहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *