नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत बिंद टोली स्पर संख्या 6 और 7 में हो रहे कटाव एवं बचाव कार्य को लेकर गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने शनिवार को स्पर का निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों को भी स्पर संख्या 6 और 7 की निगरानी एवं विशेष जिम्मेदारी निर्वहन करने का निर्देश दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 339
उन्होंने कहा कि स्पर को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर मुख्य अभियंता अनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता कृपाल चौधरी, सीओ राज किशोर प्रसाद, कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष मणि पासवान, जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, श्रीकांत, नंदन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी सहित अन्य मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
