नवगछिया : व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में हत्या के मामले में आरोपी अनिल दास पिता महेंद्र दास घर शिवनारायणपुर को गवाही के लिए लाने के बाद न्यायालय में ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस वालों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान वह कंपकंपा रहा था। अस्पताल में उसके साथ उसके परिवार के लोग भी थे।

परिवार के लोगों ने बताया कि अनिल दास अपनी पत्नी की हत्या के मामले में नवगछिया उपकारा में बंद है। इन दिनों उसकी गवाही चल रही है। वहीं कैदी को न्यायालय लाने वाले पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गवाही पर उसे उपकारा से नवगछिया लाया गया था। गवाही के दौरान ही वह कांपने लगा और उसे चक्कर आ गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *