बिहपुर : पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अरसंडी बहियार में शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। जहां कच्ची/देसी शराब बनाने के उपकरण के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
तस्कर अरसंडी का रंजीत यादव और ब्रजेश कुमार है। वहीं मौके पर पुलिस ने करीब 200 लीटर अर्धर्निमित देसी शराब को मौके पर ही नष्ट किया। वहीं गैस सिलेंडर, गैलन, चूल्हा, रेगुलेटर आदि को पुलिस ने मौके पर से जब्त किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
