खरीक : नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाने की पुलिस लगातार हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त कर रही है। सोमवार की देर रात खरीक पुलिस ने गोटखरीक निवासी प्रिंस कुमार को एक कट्टा और दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस दहशत फैलाने के उद्देश्य से गांव में हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान व जेएसआई मुकुंद मुरारी पुलिस बल के साथ गोटखरीक गांव पहुंचे और हथियार व गोली के साथ प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
