गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव के काली मंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी छोटी बच्ची की मौत गाड़ी के नीचे आने से हो गई। वहीं हादसे में बाइक चला रहे मृतक महिला का पति और बड़ी बेटी घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रैक्टर रोक कर विरोध किया। आक्रोशित लोगों ने नशे में धुत ट्रैक्टर चालक संजय रजक के साथ मारपीट भी की और सड़क को जाम कर दिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना की सूचना पर गोपालपुर, परबत्ता, कदवा, नवगछिया थाना की पुलिस व गोपालपुर अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हादसे के बाद बाइक चालक बेहोश हो गया। उसे और हादसे में बची उसकी बड़ी पुत्री को लोग अस्पताल ले गए। पहले तो पता ही नहीं चल रहा था कि महिला व बच्ची कहां की है।

बाद में उसकी पहचान पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के झौआरी गांव निवासी पंकज ठाकुर की पत्नी सरस्वती उर्फ आरती देवी  के रूप में हुई। मृतका रंगरा गांव के शंभू ठाकुर की बेटी थी। वह अपने ममिया ससुर को मिलने डिमहा जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही अनियंत्रित गाड़ी ने उसे रौंद दिया। सरस्वती देवी उर्फ आरती देवी  और उसकी गोद में डेढ़ वर्षीय बच्ची रिका कुमारी मौके पर ही मौत हो गई।

अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने  मौके पर परिजनों एवं स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया है कि दुर्घटना में मिलने वाली सरकारी लाभ दिया जाएगा। घटना की सूचना पर मृतक महिला के  भाई दीपक ठाकुर मौके पर पहुंचे। दीपक ने बताया कि मृतका की एक और 3 वर्ष की बच्ची संध्या कुमारी भी साथ में थी जो बाल-बाल बच गई। शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ है वह पकड़ा गया है। चालक के साथ भी मारपीट की गई है। उसका इलाज चल रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet